आईजी ने कोढ़ा थाना का पांच घंटे तक किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

आईजी ने कोढ़ा थाना का पांच घंटे तक किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

कोढ़ा पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी विवेकानंद ने सोमवार को आदर्श थाना कोढ़ा पहुंचकर करीब 5 घंटे तक थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया. इस दौरान थाना पुलिस ने आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया. आईजी ने थाना परिसर के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से जायजा लिया. पुलिस व्यवस्था, अभिलेख संधारण और कार्य प्रणाली की समीक्षा की. उन्होंने संतोषजनक पाया. आईजी ने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, अभिलेख कक्ष, ड्यूटी व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने थाना परिसर में अनुशासन और कार्य के प्रति तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को इसी प्रकार जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि थाना की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली आमलोगों के विश्वास को मजबूत करती है. आईजी ने महिला पुलिस बैरक का भी निरीक्षण किया. महिला पुलिस कर्मियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें बेहतर सेवा भावना के साथ कार्य करते रहने की प्रेरणा दी. आईजी ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमलोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य आमलोगों को सुरक्षा और न्याय प्रदान करना है. सभी अधिकारी पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. कटिहार एसपी शिखर चौधरी, डीएसपी टू रंजन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. निरीक्षण के अंत में आईजी ने थाना पुलिस के कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अनुशासित और प्रभावी कार्य करने की अपेक्षा की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >