कटिहार शहर के लोहिया नगर स्थित अवस्थित प्रतिभा शिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा सत्र 2026-27 में शानदार सफलता हासिल की है. संस्थान के कुल 29 विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया. सफल छात्रों में अंश महतो, अंश जायसवाल, अनुराज कुमार, सक्षम गौतम, तानिया भार्गव, जय कुमार मंडल, सोनम कुमारी, धैर्य राज, वेदांत राज, निधि भारती, सोनाक्षी राज आदि छात्र छात्राएं शामिल हैं. संस्थान के प्रधानाचार्य चंदन कुमार ने बताया कि सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा देश की कठिन और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक मानी जाती है. ऐसे में 29 विद्यार्थियों की सफलता संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया. निदेशिका राधा कुमारी ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रतिभा शिक्षण संस्थान के 29 छात्रों ने लहराया परचम

प्रतिभा शिक्षण संस्थान के 29 छात्रों ने लहराया परचम
Copied link
प्रतिभा शिक्षण संस्थान के 29 छात्रों ने लहराया परचम