विद्यालय में बच्चों ने मनायी होली

विद्यालय में बच्चों ने मनायी होली

मनिहारी मनिहारी के धुरियाही पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बाबरबन्नी में बच्चों ने होली मनाया. बाबरबन्नी विद्यालय में शिफ्टिग उत्क्रमित मध्य विद्यालय महियारपुर में भी होली मनाया गया. प्रधान शिक्षक राकेश कुमार पासवान के नेतृत्व में होली मिलन का आयोजन हुआ. बच्चों ने प्रधान शिक्षक व शिक्षकों से आशीर्वाद लिया. प्रावि बाबरबन्नी प्रधान शिक्षक राकेश कुमार पासवान ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से दिये गये बाध्य यंत्र, ढोलक, डफली, बांसुरी समेत अन्य यंत्र का बच्चों ने प्रयोग होली समारोह में किया. मौके पर शिक्षक वकील प्रसाद यादव, रानी कुमारी, इमरान अली, अनिल सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >