चोरी मामले में बहन ने भाइयों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

चोरी मामले में बहन ने भाइयों के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी

– पीड़ित भाई ने बेगुनाह होने को लेकर एसपी से लगायी न्याय का गुहार कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में एक शिक्षिका प्रमिला कुमारी के कमरे में हुई चोरी के मामले में अपने ही सगे दो भाई के विरुद्ध प्राथमिकी अभियुक्त बनाए जाने को लेकर दोनों भाइयों अनिल कुमार और सुनील कुमार ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. अपने आवेदन में दोनों भाइयों ने कहा कि इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच करें और जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए. उन दोनों ने कहा कि यह जमीनी विवाद को लेकर यह पूरी साजिश रची गई है. दोनों भाइयों ने बताया कि वह जमीन उनकी मां के नाम पर दर्ज है और उस पर बना मकान उन्होंने अपने खर्च से तैयार कराया था. उनके अनुसार पारिवारिक सहमति से उन्होंने अपनी छोटी बहन प्रमिला कुमारी को रहने के लिए मकान का निचला हिस्सा दिया था. भाइयों का कहना है कि पिछले लगभग 11 महीनों से उनकी बहन उस घर में नहीं रह रही हैं और दूसरे स्थान पर किराए के मकान में रह रही हैं. ऐसे में सवाल है कि जो व्यक्ति लंबे समय से घर छोड़ दिया है. वह अपने कीमती सामान, नकदी या आभूषण वहीं क्यों छोड़ देगा. उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाने और संपत्ति पर कब्जा करने की मंशा से यह चोरी का केस दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >