विधानसभा चुनाव: ईवीएम-वीवीपैट की दी तकनीकी जानकारी

विधानसभा चुनाव: ईवीएम-वीवीपैट की दी तकनीकी जानकारी

कटिहार आसन्न विधानसभा चुनाव की तैयारी तेजी से चल रही है. माना जा रहा है कि कभी भी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इस बीच भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर कई तरह की गतिविधियां प्रशासनिक स्तर पर शुरू हो गयी है. इसी कड़ी में पीठासीन पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों को ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है. शहर की मिरचाईबाड़ी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय में ईवीएम एवं वीवीपैट सहित चुनाव से जुड़ी अन्य कार्यों की जानकारी देने के लिए प्रशिक्षण जारी है. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम वीवीपैट की तकनीकी जानकारियां दी गयी एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा इनका व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया. प्रशिक्षण सत्र में उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के मुताबिक सभी को स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतदान संपन्न कराना है. इसमें प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की महती जिम्मेदारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >