जिला पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में 31 गिरफ्तार

जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांड में फरार अभियुक्त, न्यायालय द्वारा जारी वारंटी व शराब के मामले में पुलिस ने कल 54 अभियुक्तों पर कार्रवाई की है

कटिहार. जिले के विभिन्न थानों में दर्ज कांड में फरार अभियुक्त, न्यायालय द्वारा जारी वारंटी व शराब के मामले में पुलिस ने कल 54 अभियुक्तों पर कार्रवाई की है. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कांड में कुल 31 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. अजमानतीय वारंट में 14, जमानतीय वारंट में 10 आरोपित पर कार्रवाई की गयी. जबकि शराब के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 लोगों को गिरफ्तार किया है. 41 लीटर शराब बरामद किया गया है. जिला पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित शहरी क्षेत्रों में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर मोटर एक्ट उल्लंघन के मामले में 6.36 लाख रुपया शमन राशि वसूल किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >