आर्मी मैन अपनी ही संपत्ति की रक्षा के लिए भटक रहे

आर्मी मैन अपनी ही संपत्ति की रक्षा के लिए भटक रहे

कटिहार कटिहार निवासी एलडीसी पद पर कार्यरत आर्मी मैन धर्मेंद्र सिंह एक बाप-बेटे की जालसाजी और बैंक की कथित मिलीभगत का शिकार हो गये हैं. धर्मेंद्र सिंह ने अरुण कुमार सिंह पिता राम इकबाल सिंह से दो फरवरी 2021 को अमला टोला न्यू मार्केट स्थित एक मकान व जमीन खरीदी थी. इससे पहले अरुण कुमार सिंह ने वर्ष 2006 से 2019 तक इलाहाबाद बैंक कटिहार से उक्त प्रॉप्टी पर होम लोन लिया था. उस दौरान उक्त संपत्ति के मूल कागजात बैंक में गिरवी रखे गये थे. धर्मेंद्र सिंह ने जब इस संपत्ति को खरीदने की इच्छा जतायी तो उन्होंने बैंक का बकाया लोन चुकाकर, अरुण सिंह को पैसे देकर तीन अप्रैल 2019 को इलाहाबाद बैंक से नो ड्यूज सर्टिफिकेट प्राप्तकर प्रॉपर्टी खरीद ली. बैंक से सर्टिफिकेट लिया जिसमें साफ तौर पर लिखा गया था कि बैंक का इस संपत्ति पर अब कोई अधिकार नहीं है. इसके बाद धर्मेंद्र सिंह ने अपने भाई शैलेंद्र सिंह के साथ उक्त संपत्ति की रजिस्ट्री अपने नाम पर करा ली. उसे किराए पर दे दिया लेकिन कुछ समय बाद इस प्रॉपर्टी पर इंडियन ओवरसीज बैंक ने दावा ठोक दिया. बैंक का कहना था कि उक्त संपत्ति पर राम इकबाल सिंह ने वर्ष 2010 में लोन लिया था. गारंटर उनका बेटा अरुण कुमार सिंह था. लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने प्रॉपर्टी पर दावा करते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया. जब धर्मेंद्र सिंह को यह जानकारी मिली तो डीएम उदयन मिश्रा से न्याय की गुहार लगायी. डीएम के निर्देश पर एलडीएम ने मामले की जांच की तो पाया बैंक को जमा किए गये दस्तावेज फर्जी थे. धर्मेंद्र सिंह का आरोप है कि बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से राम इकबाल सिंह और उनके पुत्र अरुण सिंह ने जालसाजी कर फर्जी दस्तावेजों पर लोन पास कराया. धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जब वे ड्यूटी पर थे. तब बैंक ने संपत्ति नीलाम कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. कहते हैं बैंक मैनेजर इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बैंक से लोन लेने के बाद राम इकबाल सिंह ने लोन की राशि नहीं चुकायी. जिसके बाद उक्त प्रॉपर्टी को पूरे प्रक्रिया के साथ नीलामी की गई है. धर्मेंद्र सिंह जिस प्रॉपर्टी का अपना दावा कर रहे हैं. बैंक से उसका कोई लेना-देना नहीं है. कहते हैं नगर थानाध्यक्ष नगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है. छानबीन की जा रही है. इस मामले में जो भी दोषी होंगे. उस पर विधि संवत कानूनी कार्रवाई जरूर होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >