साइबर फ्राड से सावधान रहने की अपील

साइबर फ्राड से सावधान रहने की अपील

बलिया बेलौन प्रधानमंत्री सूर्य मुफ्त बिजली योजना व मुख्यमंत्री सहायक योजना के तहत नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट मुफ्त बिजली मिलने से उपभोक्ताओं में हर्ष है. बिजली विभाग के द्वारा इस योजना में साइबर फ्राड से बचने की अपील करते हुए इस का व्यापक प्रचार प्रसार इस रिक्शा से कराया जा रहा था. सालमारी क्षेत्र के कनीय अभियंता विवेक कुमार ने बताया की साइबर फ्राड के द्वारा 125 यूनिट मुफ्त बिजली के नाम पर उपभोक्ताओं को ठगने का फिराक में है. लोगों को इससे बचने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्गापूजा के पंडाल में केनोपी लगा कर इन सभी योजना से लोगों को अवगत कराया गया. साथ ही योजना से संबंधित सेल्फी प्वाइंट भी लगाया गया था. इस अवसर पर मुख्यमंत्री का संदेश भी बांटा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >