प्रसव के बाद एएनएम पर नवजात को जमीन पर गिराने का आरोप

पीएचसी मनिहारी में प्रसव के बाद एएनएम पर नवजात शिशु को जमीन पर गिराने का आरोप परिजन ने लगाया है. डालाबीर निवासी सूजन मंडल की पत्नी पूजा कुमारी को पीएचसी में चार जून को पुत्र जन्म हुआ था

– प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी का मामला, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा मामले की हो रही जांच मनिहारी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मनिहारी में प्रसव के बाद एएनएम पर नवजात शिशु को जमीन पर गिराने का आरोप परिजन ने लगाया है. डालाबीर निवासी सूजन मंडल की पत्नी पूजा कुमारी को पीएचसी में चार जून को पुत्र जन्म हुआ था. पूजा कुमारी के परिजन सोमवार को पीएचसी पहुंचे. पूजा कुमारी सहित अन्य परिजन ने एएनएम अपराजिता पर प्रसव के बाद नवजात शिशु को जमीन पर नीचे गिराने का आरोप लगाया. इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ गयी. उस दिन इलाज के लिए बाहर ले गये. फिर भी तबीयत ठीक नहीं हुई है. परिजन काफी गुस्से में थे. एएनएम से बच्चा को स्वस्थ कर देने की मांग की. बच्चा को एएनएम के गोद में दे दिया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ इमरान आलम ने परिजन को समझा बुझा कर मामला शांत कराया. नवजात बच्चे को एंबुलेंस से पटना इलाज के लिए भेजा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा मामले की जांच की जा रही है. इधर एएनएम अपराजिता ने कहा कि बच्चा हमसे नहीं गिरा है. परिजन का आरोप गलत है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >