प्राणपुर के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-91 का निरीक्षण, सेविका-सहायिका को साफ-सफाई और बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश

प्राणपुर प्रखंड के जोड़ंगा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-91 का महिला पर्यवेक्षिका ने निरीक्षण किया. केंद्र की व्यवस्थाओं, पंजी संधारण और मीनू के अनुसार भोजन की जांच की गई. बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया.

Anganwadi Inspection: कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत जोड़ंगा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-91 का गुरुवार को महिला पर्यवेक्षिका मीतू कुमारी ने निरीक्षण किया. बिहार सरकार के निर्देशानुसार किए गए इस निरीक्षण में केंद्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई और सेविका-सहायिका को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.

पंजी संधारण और मीनू के अनुसार भोजन की हुई जांच

निरीक्षण के दौरान महिला पर्यवेक्षिका ने विभिन्न पंजी के संधारण की जांच की. साथ ही यह भी देखा कि बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है या नहीं. इसके अलावा बिहार सरकार से प्राप्त सामग्री के उपयोग की भी समीक्षा की गयी.

बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के दिए निर्देश

महिला पर्यवेक्षिका मीतू कुमारी ने सेविका और सहायिका को आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को केंद्र से जोड़कर उन्हें पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए.

साफ-सफाई पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई. महिला पर्यवेक्षिका ने सेविका और सहायिका को केंद्र परिसर को स्वच्छ रखने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये.

सेविका, सहायिका और बच्चे रहे उपस्थित

Anganwadi Inspection: निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका जूलेखा खातून, सहायिका आरती देवी तथा केंद्र में उपस्थित दर्जनों बच्चे मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रामविलास राणा

रामविलास राणा ने वर्ष 2008 में प्रिंट माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की. पत्रकारिता के क्षेत्र मे स्थानीय लोगों की मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से लिखना और शिक्षा व स्वास्थ्य में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >