मदरसा में गड़बड़ी का आरोप लगा बीडीओ को दिया अवेदन

मदरसा में गड़बड़ी का आरोप लगा बीडीओ को दिया अवेदन

अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत में संचालित रियाजुल उलूम मदरसा 25 जनवरी को वर्ग कक्षा बंद रहने व एमडीएम में अनियमितता का आरोप लगाते हुए प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बीडीओ रणवीर कुमार को आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है, 25 जनवरी को लखनपुर पंचायत में सदस्यता अभियान के दौरान देखा की सरकारी मदरसा रियाजुल उलूम मदरसा संख्या 673 का वर्ग कक्षा बंद था. विद्यालय में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे. मदरसा में एक भी छात्र-छात्रा नहीं थे. ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला मदरसा में पांच शिक्षक पदस्थापित हैं. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इस मदरसा में मध्यान भोजन सुचारू रूप से नहीं बनाया जाता है. कभी बनता है तो खाने योग्य नहीं होता है. बच्चों को कभी अंडा भी नहीं दिया जाता है. आवेदन देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है. बीडीओ रणवीर कुमार से दूरभाष पर बात करने पर उन्होंने बताया कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष ने आवेदन दिया है. कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण जांच नहीं किया जा सका है. मदरसे की जांच किया जायेगा. जांच में दोषी पाए जाने पर विधिवत विभागीय कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >