अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू

कटिहार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शनिवार से शुरू हो गया. बताते चले की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू की थी. अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें अब पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में नियमित परिचालन के लिए शुरू कर दी गई है. यह ट्रेन लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने और यात्रियों को किफायती आधुनिक यात्रा सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. डिब्रूगढ़-गोमतीनगर-डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में एक बार चलेगी. यात्रा 30 जनवरी से शुरू करेगी. यह ट्रेन प्रति शुक्रवार को डिब्रूगढ से 21:00 बजे रवाना होगी. यात्रा एक फरवरी को शुरू करेगी. यह ट्रेन प्रति रविवार को गोमतीनगर से 18:40 बजे रवाना होगी. ट्रेन का ठहराव मराणहाट, शिमलगुड़ी, मरियानी, फरकाटिंग, डिमापुर, दिफू, लामडिंग, गुवाहाटी, रंगिया, न्यू बंगाईगांव, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, गोरखपुर, अयोध्या धाम जंक्शन, बाराबंकी इत्यादि स्टेशनों पर होगा. एसएमवीटी बेंगलुरु–अलीपुरद्वार–एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस, सप्ताह में एक बार चलेगी. यात्रा 24 जनवरी को शुरू करेगी. यह ट्रेन प्रति शनिवार को एसएमवीटी बेंगलुरु से 08:50 बजे रवाना होगी. यात्रा 26 जनवरी को शुरू करेगी. यह ट्रेन प्रति सोमवार को अलीपुरद्वार से 22:25 बजे शुरू करेगी. ट्रेन का ठहराव काटपाडी, रेणिगुंटा, विजयवाड़ा, राजमंड्री, विशाखपट्णम, विजयनगरम, खोरधा रोड, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर, बर्द्धमान, मालदा टाउन, न्यू जलपाईगुड़ी इत्यादि स्टेशनों पर होगा. इसी तरह, नागरकोविल-न्यू जलपाईगुड़ी-नागरकोविल अमृत भारत एक्सप्रेस सप्ताह में एक बार चलेगी. यात्रा 25 जनवरी को शुरू करेगी. यह ट्रेन हर रविवार को नागरकोविल से 23:00 बजे रवाना होगी. यात्रा 28 जनवरी से शुरू करेगी. यह ट्रेन हर बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 16:45 बजे रवाना होगी. ट्रेन का ठहराव मदुरै, पोल्लाच्चि, ईरोड, काटपाडी, विजयवाड़ा, विशाखपट्णम, विजयनगरम, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर, मालदा टाउन, किशनगंज इत्यादि स्टेशनों पर होगा. तिरुच्चिराप्पल्लि-न्यू जलपाईगुड़ी- तिरुच्चिराप्पल्लि अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक चलेगी. यात्रा 28 जनवरी को शुरू करेगी. यह ट्रेन हर बुधवार को तिरुच्चिराप्पल्लि से 05:45 बजे रवाना होगी. यात्रा 30 जनवरी से शुरू करेगी. यह ट्रेन हर शुक्रवार को न्यू जलपाईगुड़ी से 16:45 बजे रवाना होगी. इस ट्रेन का ठहराव ताम्बरम, विजयवाड़ा, विशाखपट्णम, कटक, खड़गपुर, मालदा टाउन, बारसोई, किशनगंज इत्यादि स्टेशनों पर होगा. कामाख्या-रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस साप्ताहिक चलेगी. 30 जनवरी से शुरू करेगी. यह ट्रेन हर शुक्रवार को कामाख्या से 22:00 बजे रवाना होगी. यात्रा 1 फरवरी से शुरू करेगी. यह ट्रेन हर रविवार को रोहतक से 22:10 बजे रवाना होगी.यह ट्रेन रंगिया, न्यू बंगाईगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, बरौनी, सोनपुर, औंड़िहार, प्रयागराज, दिल्ली इत्यादि स्टेशनों पर ठहरेगी. सभी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में 22 कोच होंगे, जो आधुनिक अमृत भारत रेक वाली होगी. इस ट्रेन का यात्रा किराया किफायती रखते हुए बेहतर यात्री सुविधाएं प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधीन इन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित परिचालन समावेशी विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ, एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >