कोढ़ा नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड संख्या 09 स्थित पासवान टोला के समीप बड़ी नहर पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. लोगों ने कहा, पुल निर्माण की नींव में मानकों के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है. भविष्य में इसकी मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो गए हैं. नगर एवं आवास विभाग के तत्वावधान में इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है. 13 मई को शिलान्यास विधायक कविता पासवान ने किया था. पुल पासवान टोला के दोनों किनारों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है. लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलने की उम्मीद थी. निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की नींव में 10 एमएम और 12 एमएम के सरिए का उपयोग किया जा रहा है. इस तरह के निर्माण कार्य में अधिक मजबूत और मोटे सरिए का इस्तेमाल किया जाना चाहिए. लोगों ने आरोप लगाया कि बिना उचित तकनीकी निरीक्षण के ही काम को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है. लोगों ने कहा कि जब विधायक कविता पासवान ने स्वयं इस निर्माण कार्य का निरीक्षण किया, तो फिर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की. लोग कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग कर रहे है.
बड़ी नहर पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप
बड़ी नहर पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप
