उत्तराखंड में एनसीसी के सूटिंग कोच बने अक्षय आनंद

आजमनगर प्रखंड के जयप्रकाश नगर बलतर वर्तमान में सालमारी निवासी किसान बच्चा लाल सिंह का छोटा बेटा अक्षय आनंद ने उत्तराखंड राज्य में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल शूटिंग एकेडमी के एनसीसी कोच रूप में प्रतिनियुक्त होने पर माता पिता सहित अपने क्षेत्र के साथ बिहार का नाम रोशन किया है.

बलिया बेलौन

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र आजमनगर प्रखंड के जयप्रकाश नगर बलतर वर्तमान में सालमारी निवासी किसान बच्चा लाल सिंह का छोटा बेटा अक्षय आनंद ने उत्तराखंड राज्य में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल शूटिंग एकेडमी के एनसीसी कोच रूप में प्रतिनियुक्त होने पर माता पिता सहित अपने क्षेत्र के साथ बिहार का नाम रोशन किया है. अक्षय लम्बे समय से कोचिंग दें कर उनके खिलाड़ियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुका है. अब वह डीजी एनसीसी शूटिंग प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के 20 एनसीसी कैडेट्स को विशेष प्रशिक्षण देंगे. इस प्रतियोगिता में देश भर के कैंडटेस अपने-अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे.

कटिहार से निकल कर बेहतर करने पहुंचे उत्तराखंड

कोच अक्षय आनंद ने दूरभाष पर प्रभात खबर को बताया की कटिहार के एक छोटे से गांव से निकल कर कुछ बेहतर करने के उद्देश्य से उत्तराखंड आये हैं. यहां से पूर्व में वह राज्य स्तरीय चैम्पियन रहे हैं. बाद में शूटर्स वर्ल्ड एकेडमी में कोचिंग का अवसर मिलने पर अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिये. अब सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल शूटिंग एकेडमी में एनसीसी शूटिंग कोच के रूप में चयन होने पर सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का प्रयास करेंगे. ताकि उत्तराखंड के शूटर का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ हो. पूछे जाने पर उन्होंने बताया की बिहार खेल एकेडमी में अवसर मिला तो सेवा देंगे. बेटे की इस सफलता पर मां मधुलता सिंह फुले नहीं समा रही है. अक्षय आनंद की इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >