– पीजी में ऑनलाइन आवेदन को लेकर छात्रों की भीड़ से गुलजार होगा कॉलेज परिसर कटिहार सात दिवसीय अवकाश के बाद शनिवार को पूर्णिया विवि अंतर्गत सभी महाविद्यालय शनिवार को खुल जायेगा. 27 सितम्बर को पठन पाठन होकर रविवार को अवकाश सहित तीन अक्तूबर तक महाविद्यालयों में बंदी के नोटिस जारी किये गये थे. चार अक्तूबर को कॉलेज के खुलने से छात्र छात्राओं की भीड़ से कॉलेज परिसर गुलजार होगा. पूर्णिया विवि अंतर्गत डीएस कॉलेज एकमात्र जिले का अंगीभूत इकाई है. जहां पीजी स्तर तक की पठन पाठन की व्यवस्था है. सत्र 2025-27 पीजी में नामांकन को लेकर 27 सितम्बर को विवि द्वारा नोटिस जारी किया गया था. पीजी में ऑनलाइन आवेदन के लिए तीस सितम्बर से आठ अक्तूबर तक समय निर्धारित किया गया है. पीजी में नामांकन को लेकर सम्थय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि कॉलेज के खुलते ही स्नातक तृतीय खंड सत्र 2022-25 का प्रोविजनल उपलब्ध कराया जायेगा. पूर्व से अंकपत्र छात्र छात्राओं को उपलब्ध कराया जा रहा था. अवकाश से पूर्व प्रोविजनल प्रमाण पत्र सभी कॉलेजों को उपलब्ध कराया गया है. अवकाश के बाद कॉलेज खुलने पर उपलब्ध कराये जाने की बात कही जा रही है. मालूम हो कि इन दिनों राज्य सरकार की ओर से कई रिक्तियों को भरने के लिए इन सभी प्रमाणपत्र के लिए छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. शनिवार से इन सभी प्रमाणपत्र वितरण के बाद से छात्रों को इन कायो में परेशानी से निजात मिल सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
