समाज को नुकसान पहुंचाने वाले पर होगी कार्रवाई

समाज को नुकसान पहुंचाने वाले पर होगी कार्रवाई

बरारी प्रखंड का व्यस्तम बरारी हाट पर पूजा व मेला समिति ने नाच गाना कराने की तैयारी बरारी थानाध्यक्ष को मिलते ही दलबल पहुंचकर बिना लाइसेंस कार्यक्रम कराने को लेकर पुलिस सख्त रही. घंटों पुलिस की धमक से आयोजन समिति व नाच गाना पार्टी काफी परेशान रही. कई प्रकार से वार्ता कर कार्यक्रम को कराने की जुगत को पुलिस ने विफल कर दिया. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि किसी भी प्रकार से समाज को नुकसान पहुंचाने वाले कार्यक्रम को वह भी बिना अनुमति के नहीं होने दिया गया. कार्यक्रम नहीं होने से आयोजन समिति जहां नाराज रही. आमलोगों में खुशी व्याप्त है. राजेश प्रसाद, रेखा देवी, जामन कुमार, दिनेश कुमार, दिगम्बर, रमण, रमनी देवी सहित ग्रामीणों ने मंदिर कमेटी के कई सदस्यों ने थानाध्यक्ष के इस कदम को सराहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >