प्राणपुर थाना क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव में राजनीति व कुटनित करने वाले लोगों के विरुद्ध शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर थाना क्षेत्र के 554 लोगों पर प्राथमिकी किया गया. थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर रंजीत कुमार महतो ने बताया कि पूर्व में प्राणपुर थाना क्षेत्र से तीन सौ पचहत्तर लोगों पर धारा 126 लगायी गयी थी. 119 नए लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस तरह से कुल 554 लोगों पर की गयी है. छह लोगों पर धारा 119 और दस लोगों पर सीसीए धारा लगाई गई है. ताकि आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
