आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर, पूर्णिया में चल रहा इलाज

आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर, पूर्णिया में चल रहा इलाज

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के फसिया टोला में शनिवाी की रात अपराधियों ने आपसी रंजिश में एक युवक को गोली मार दिया. गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर उपरांत कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल एवं वहां उसकी स्थिति नाजुक होने पर उसे पूर्णिया मैक्स में भर्ती कराया गया. जहां अब भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हई है. फसिया टोला में बीती रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोनू पासवान नामक युवक को सीने में गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज ले गये. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. होश में आने के बाद घायल सोनू ने पुलिस को दिए बयान में इस घटना का खुलासा किया है. उसने बताया कि तीन हमलावरों में एक उसके पड़ोस में रहने वाला करण यादव और उसका साथी आकाश यादव है. जबकि तीसरे की पहचान नहीं हो पाई है. उसने बताया कि होली में दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी. जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हुए थे. दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में सुलह हो गया था. इस घटना को लेकर करण यादव ने अपने साथी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है. इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >