युवक को सांप ने डसा, इलाज के बाद स्थिति में सुधार

युवक को सांप ने डसा, इलाज के बाद स्थिति में सुधार

कटिहार रौतारा थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी 19 वर्षीय टुन्ना ऋषि को गुरुवार के सुबह एक सांप ने काट लिया. सांप काटने के बाद परिवार वालों ने उन्हें फौरन सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टर की देखरेख में टूना ऋषि का इलाज किया गया. फिलहाल वह अब खतरे से बाहर है. टुन्ना के भाई प्रमोद ऋषि ने बताया कि टुन्ना सुबह अपने घर पर ही था. तभी दीवाल के सुरंग से एक सांप निकाला और उनके हाथ में काट लिया. उन्होंने जैसे ही परिवार वालों को बताया बिना समय गंवाये हुए उन्हें फौरन सदर अस्पताल में भर्ती किया. जहां डॉक्टर की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया. अब वह पूरी तरह से खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >