धास काटने गये अधेड़ की कोसमारा धार में डूबने से मौत

धास काटने गये अधेड़ की कोसमारा धार में डूबने से मौत

प्राणपुर शुक्रवार को अपराह्न तकरीबन एक बजे कोसमारा धार में घास काटने गये एक पचास वर्षीय अधेड़ की पानी में डुबने से मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि घास लाने गये पश्चिम बहियार के कोसमारा धार में डूबने से सुरेश यादव, पिता तिललू यादव, रामचन्द्रपुर थाना प्राणपुर निवासी कि मौत हो गयी है. प्राणपुर पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए तथा यूडी कांड दर्ज कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. मौके पर मृतक का दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >