महाशिवरात्रि को लेकर हसनगंज थाना प्रांगण में शांति समिति की हुई बैठक

महाशिवरात्रि को लेकर हसनगंज थाना प्रांगण में शांति समिति की हुई बैठक

– त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर हुई चर्चा फोटो 12 कैप्शन- बैठक में मौजूद थानाध्यक्ष व राजस्व अधिकारी आदि प्रतिनिधि, हसनगंज महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को हसनगंज थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष निक्की व राजस्व अधिकारी आकित जावेद ने संयुक्त रुप से किया. बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग व मेला कमेटी के सदस्य आदि उपस्थित हुए. मौके पर थानाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है. जिसे सभी लोगों के सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान ना दें. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें. साथ ही बैठक में ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर प्रांगण में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक को लेकर पहुंचते हैं. उसकी सुरक्षा व्यवस्था व यातायात सुरक्षा सहित मेला में विधि व्यवस्था को लेकर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बलों की नियुक्ति की जायेगी. बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भारीडीह शिव मंदिर पहुंचने हैं. उनकी सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने सुझाव साझा करते हुए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की. इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, मुखिया कंदलाल मुर्मू, रानी देवी, रुस्तम अली, मुखिया प्रतिनिधि राधा उरांव, समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, सरपंच तल्लू हेंब्रम, गजेंद्र नाथ शर्मा, इस्ताब अली, भाजपा नेता ज्योतिष कांत कुंवर, मुकेश श्रीवास्तव, पूर्व मुखिया विजय साह, समाजसेवी अमरनाथ यादव, वार्ड सदस्या नीरा देवी, कृत्यानंद महतो, विद्युत मानव बल जितेंद्र कुमार सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य लोग व मेला कमेटी के सदस्य आदि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >