कोलासी गांव में देर रात पुआल के ढेर में लगी आग

कोलासी गांव में देर रात पुआल के ढेर में लगी आग

ग्रामीणों की तत्परता से बड़ी दुर्घटना टली कोढ़ा प्रखंड के कोलासी गांव में शनिवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब छोटू ऋषि के घर के आंगन में रखे पुआल के बड़े ढेर में अचानक आग लग गयी. आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन देखते ही देखते पुआल से उठता घना धुआं पूरे मोहल्ले में फैल गया.आंगन से तेज धुआं और लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू किया. आवाज सुनते ही मोहल्ले व अगल-बगल के लोग बाल्टियों में पानी लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण आग पर काबू पाने में सफल रहे. गांव का यह इलाका घनी आबादी वाला है. यहां सैकड़ों की संख्या में महादलित परिवारों के घर स्थित हैं. यदि आग ने विकराल रूप ले लिया होता, तो बड़ी जनहानि और व्यापक क्षति की संभावना थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >