फलका पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम पर्व पर शनिवार को फलका बस्ती अखाड़ा से महेशपुर व सालेहपुर अखाड़ों के लिए भव्य जुलूस निकाली गयी. प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी. पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन व उनके साथियों की शहादत की याद में मनाये जाने वाले मुहर्रम पर्व को लेकर फलका प्रखंड में कुल 25 अखाड़ा है. सभी अखाड़ों द्वारा आकर्षक रंग-बिरंगे ताजिया व लिसान बनाये हैं. सुंदरता देखते ही बन रही है. उधर कई इमामबाड़ों में विगत कई दिनों से मजलिसों का सिलसिला भी जारी है. मुहर्रम के यौमे आशूरा पर विभिन्न अखाड़ों द्वारा रविवार को परम्परागत जुलूस निकाला जायेगा. मुहर्रम का उद्देश्य ही त्याग, समर्पण व सत्य मार्ग का अनुसरण करना तथा आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ सेवा का भाव स्थापित करना है. ऐसे में इस भावना के अनुकूल इस पर्व को मनाने का लोगों ने संकल्प लिया है. इस पर्व के साथ ही इस्लामी नया साल भी प्रारंभ होता है. ऐसे में इस पर्व पर अमन शांति, एकता, भाईचारा व खुशहाली की कामना की जा रही है. शनिवार व रविवार को मुस्लिम समुदाय में लोग रोजा रखकर इबादत भी करेंगे. नहरी मस्जिद के इमाम शब्बीर अहमद कासमी साहब ने बताया की मुहर्रम के 9 वीं 10 तारीख को रोजा रखना बहुत बड़ा सबाब का काम है. पर्व पर शांति व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह चौकस दिख रही है. जुलूस में उपद्रवियों की हरकतों पर नजर रखने के लिए जुलूस के साथ दंडाधिकारी और विशेष प्रतिनियुक्त पदाधिकारी तथा पुलिस बल के जवान मौजूद थे. फलका बस्ती के मुहर्रम जुलूस में रंग बिरंगे लिसान व ताजिया के साथ या अली…या हुसैन के नारे बुलन्द किये. जुलूस में आधा दर्जन से अधिक घोड़े साथ साथ चल रहे थे. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार, प्रमुख दीपशिखा सिंह, सीओ सौमी पौद्दार, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष शादाब, पुअनि राजू कुमार, मनोज मंडल, मुखिया राजेश रंजन, अमित गुप्ता, संजय झा, रविन्द्र सिन्हा, टुनटुन गुप्ता उर्फ छोटे सरकार, भाजपा के अध्यक्ष परमानंद शर्मा, समिति सदस्य मनोज मंडल, पिंटू कुमार यादव व नव युवा संघ के राहुल कुमार आदि जुलूस के साथ साथ चल रहे थे. शांति व्यवस्था बनाने में स्थानीय प्रशासन के साथ साथ मुहर्रम कमेटी के युवाओं की अहम भूमिका रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
