अखंड हरिनाम संकीर्तन को निकाली भव्य कलशयात्रा

अखंड हरिनाम संकीर्तन को निकाली भव्य कलशयात्रा

हसनगंज रामपुर पंचायत के पोखरिया गांव में तीन दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला के सफल आयोजन को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा में 501 कन्या व महिलाएं शामिल होकर भगवान श्रीराम के नारों के साथ पोखरिया से कालीगंज छठ घाट में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरकर दहियारगंज, गजिया, हसनगंज के रास्ते विभिन्न टोले मोहल्ले का भ्रमण करते हुए पुनः पोखरिया यज्ञ स्थल पहुंच समाप्त हुई. मुखिया रानी देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार मंडल, गौतम कुमार, सरपंच अनिल मंडल सहित आयोजनकर्ताओं ने बताया कि तीन दिवसीय 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन व भव्य रासलीला का आयोजन किया है. कई प्रांतों के कृतन मंडली व कलाकार पहुंच भक्ति पाठ का आयोजन करेंगे. गांव में सुख समृद्धि व आपसी भाईचारा बना रहे. यह भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कलशयात्रा दौरान पुरे क्षेत्र भक्ति के माहौल में गुंजायमान रहा. आयोजन कर्ताओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से गांव में आपसी भाईचारा व एकता बनी रहती है. भक्ति भाव के माध्यम से लोग एक दूसरे के करीब आते हैं. सभी गिले शिकवे भूलकर प्रभु के भक्ति में लीन हो जाते हैं. आयोजनकर्ताओं के साथ सैकड़ों ग्रामीण आदि मौजूद रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >