हसनगंज में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हसनगंज में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ. शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस सह विभाग प्रचारक मुकुल कुमार, प्रमुख नीलू देवी, मुखिया सागर यादव, कार्यक्रम संयोजक ज्योतिषकांत कुंवर आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम आरएसएस की शताब्दी वर्ष पर हुआ. आरएसएस सह विभाग प्रचारक मुकुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ शताब्दी वर्ष में हर एक मंडल स्तर पर जो कि दो तीन पंचायत मिला कर कार्यक्रम की योजना बनाई गई हैं. हिंदू विचार, हिंदू पद्धति को मानने वाले हैं. ऐसे लोग इस हिन्दू सम्मेलन में भाग लिए हैं. उपस्थित लोगों को समुचित जानकारियां प्रदान की जायेगी. स्वयं व्यवस्था प्रमुख गौतम कुमार, संपर्क प्रमुख मुकेश श्रीवास्तव, संग्रह प्रमुख राजकुमार साह, प्रचार प्रमुख सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के लिए सर्व हिंदू सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रति विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन रखा गया था. सम्मेलन के माध्यम से युवाओं को अपनी संस्कृति के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम में वक्ता के रूप में मुकुल कुमार अजय कुमार झा, सागर दास, नीलू देवी, सत्यनारायण दास आदि मौजूद रहे. रणजीत सिंह, महाकांत कुंवर, महेंद्र वर्मा, रवि कुमार साह, शीतल प्रसाद साह, जय प्रकाश सिंह, महेंद मंडल, संजय सिंह, विकास ठाकुर, दिलीप झा, मनोज मंडल, बासुदेब मंडल मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >