खेरवा नदी में डूबने से बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम

खेरवा नदी में डूबने से बच्ची की मौत, परिजनों में कोहराम

कदवा कदवा थाना क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के खेरवा नदी में डूबने से साढ़े तीन साल की बच्ची की मौत हो गयी. घटना बाबत मिली जानकारी के अनुसार डंडखोरा थाना क्षेत्र के गोरफर मिलिक टोला निवासी राजा उरांव की पत्नी पूनम देवी अपनी तीन वर्ष छह माह की पुत्री को लेकर कदवा थाना क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्थित गोपीनगर गांव अपने मायके आयी हुई थी. शुक्रवार को दिन के करीब ढाई बजे बच्ची खेलने चली गयी. खेलने के क्रम में नदी के किराने बच्ची का पैर फिसल गया. बच्ची गहरे पानी में चली गयी. जब तक लोगों को पता चलता तबतक बच्ची की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मृतक बच्ची की माता पूनम देवी, नाना सुरेन उरांव सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. ग्रामीणों में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है. कदवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद बच्ची के शव को अंत्यपरीक्षण के लिए कटिहार भेज दिया गया. घटना को लेकर थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि घटना हुई थी. जिसमें एक तीन वर्ष छह माह की बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई थी. कागजी प्रक्रिया के बाद शव को अंत्यपरीक्षण के लिए कटिहार भेज दिया गया था. घटना को लेकर वार्ड सदस्य मनोज उरांव, गोपाल मिस्त्री सहित लोगों ने दुख व्यक्त करते हुए मृतक बच्ची के परिजनों को मुआवजा देने का मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >