छुट्टी पर आये चालक ने बनाया नकली पुलिस टीम, एक फरार, तीन गिरफ्तार

छुट्टी पर आये चालक ने बनाया नकली पुलिस टीम, एक फरार, तीन गिरफ्तार

छुट्टी पर आये चालक ने बनाया नकली पुलिस टीम, एक फरार, तीन गिरफ्तार – कोडीनयुक्त सिरप बेचने की बात कहकर किराना दुकानदार को करने गया था गिरफ्तार – ग्रामीणों ने मौके पर पकड़कर जमकर की धुनाई, फिर किया पुलिस के हवाले प्रतिनिधि, फलका (कटिहार) जिले के फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा गांव में रविवार को नकली पुलिस टीम का खुलासा हुआ. टीम के सदस्यों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद सभी को पुलिस के हवाले कर दिया. दरअसल छुट्टी पर आये फलका थाना में नियोजन पर एक माह पूर्व बहाल हुए वाहन चालक समेत चार लोग नकली पुलिस बनकर शनिवार की रात एक किराना दुकान में छापेमारी करने पहुंचे थे. छापेमारी के दौरान दुकानदार को नकली पुलिस की टीम पकड़ कर वाहन में बैठाने लगी. दुकानदार के शोर पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. तभी पता चला कि जो पुलिस आई है वह नकली है. इसके बाद नकली पुलिस के सदस्यों को पकड़कर लोगों ने जमकर धुनाई कर दी. हालांकि इस दौरान एक व्यक्ति भागने में सफल रहा. सूचना पर फलका थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिये गये लोगों में फलका थाना का एक वाहन चालक भी शामिल है. हिरसत में लिये गये तीनों को लेकर पुलिस जब थाना आने लगी तो ग्रामीण उग्र हो गये और पुलिस वाहन को रोक लिया. ग्रामीण सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे. सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर कोढ़ा उमेश कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर तीनों नकली पुलिस को लेकर फलका थाना पहुंचे. पीड़ित दुकानदार राहिल ने बताया कि एक चार चक्का वाहन पर करीब चार लोग आये. दो आदमी उतर कर उनकी दुकान पर आकर नाम पता पूछा और दो व्यक्ति गाड़ी घुमाकर उनके दुकान पर आये और हमको गाली गलौज करते हुए कोडिनयुक्त सिरप बेचने की बात कहकर गाड़ी में जबरदस्ती बैठाने लगा. शोर होने पर ग्रामीण जुट गये तभी पता चला कि ये सभी नकली पुलिस वाले हैं तो ग्रामीण उग्र हो गये. इस दौरान एक व्यक्ति भाग गया और तीन व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसमें फलका थाना का एक वाहन चालक अमन कुमार भी था. ग्रामीणों ने कहा, पकड़ाये तीनों व्यक्तियों से नाम व पता पूछने पर एक ने अपना नाम अमन कुमार फलका थाना चालक व छोटू कुमार व अमित कुमार राय बताया. भागे हुए व्यक्ति का नाम पूछने पर ब्रजेश कुमार बताया गया. सभी ने खुद को फलका थाना पुलिस बताया. फलका थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार गया है. पीड़ित के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. कहते है इंस्पेक्टर कोढ़ा इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया की पिछले महीने 19 नवंबर को अमन कुमार चालक पद पर अनुबंध पर पदस्थापित हुआ है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आज तीन बजे के करीब चालक छुट्टी लेकर घर गया हुआ था. घर जाकर अपने तीन साथियों के साथ इस घटना को अंजाम दिया है. कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >