77 खिलाड़ी मशाल खेल प्रतियोगिता में हुए चयनित, दिखायेंगे प्रतिभा

बीईओ सह बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार ने विजेता प्रतिभागी खिलाड़ी को बिहार सरकार शिक्षा विभाग से प्राप्त मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया.

चयनित खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित

बरारी. प्रखंड स्तरीय चार दिवसीय मशाल खेल प्रतियोगिता में चौथे दिन मंगलवार को खेल समापन उपरांत बीईओ सह बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार ने विजेता प्रतिभागी खिलाड़ी को बिहार सरकार शिक्षा विभाग से प्राप्त मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. बीईओ ने बताया कि प्रखंड स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता कबड्डी में उमावि लक्ष्मीपुर की टीम बालक वर्ग व बालिका वर्ग अंडर 14 एवं अंडर 16 बालिका में उमावि लक्ष्मीपुर, बालक वर्ग में जागेश्वर उवि गुरुबाजार के छात्र- छात्रा विजेता हुए. फुटबाल के खेल बालक वर्ग अंडर 14 में उमावि पश्चिमी बारीनगर की टीम ने परचम लहराया. 60 मीटर दौड़ बालक अंडर 14 में शाहबाज, बालिका वर्ग में शबाना प्रवीण. 100 मीटर दौड़ अंडर 16 बालक में जाबीर. 800 मीटर दौड़ अंडर 16 बालक में अबुतालिब विजेता बने. 600 मीटर दौड़ अंडर 14 बालिका में भन्नु कुमारी विजेता बनी. 100 मीटर दौड़ अंडर 16 बालिका में आंचल कुमारी विजेता हुई. 800 मीटर दौड़ अंडर 16 बालिका वर्ग में शाहिस्ता प्रवीण विजेता बनी. 600 मीटर दौड़ अंडर 14 बालक में विपीन कुमार विजेता को प्रमाण पत्र दिया गया. साइकिलिंग अंडर 14 बालक में अनुज कुमार एवं बालिका वर्ग में नाहिदा प्रवीण, अंडर 16 बालक में सरफराज एवं बालिका में अवंतिका कुमारी विजेता बनी. क्रिकेट वॉल थ्रो अंडर 14 बालक वर्ग खेल में गंगा कुमार, बालिका वर्ग में नेहा ने जीत हासिल की. अंडर 16 बालक वर्ग में लक्ष्य कुमार, बालिका वर्ग में अन्नु कुमारी ने प्रखंड स्तर की विजेता बनी. लम्बी कूद अंडर 14 बालक वर्ग में मुसब्बीर, बालिका वर्ग में सविस्तार खातुन, अंडर 16 बालक वर्ग में जुनैद आलम, बालिका वर्ग में नफीसा खातुन को बीइओ सह बीपीआरओ माधवेन्द्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, सरिता कौर, एन सिंह ने सभी विजेता को बिहार सरकार शिक्षा विभाग से प्राप्त प्रमाण पत्र व मोमेन्टो मेडल देकर सम्मानित किया. मौके पर लेखापाल संतोष कुमार पासवान, प्रधानाध्यापक भगत सिंह, बिरेन्द्र सिंह, कामाख्या नारायण शर्मा, पीताम्बर मंडल, राम जयपाल सिंह यादव, विनोद कुमार, संजय सिंह, भवेश कुमार, अशोक कुमार पासवान, लक्ष्मी महतो, प्रियंका कुमारी, आकांक्षा उत्कर्ष, रिंकी कुमारी, सुषमा कुमारी, अमित कुमार मौर्य, बलवंत जयसवाल, छोटू कुमार, सरिता कौर, अनुराधा कुमारी, राकेश कुमार, शकाब्दी राय, रविन्द्र पाल सिंह, अनीष कुमार, मनोज जायसवाल सहित शारीरिक शिक्षक व शिक्षक कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >