पटरी के छिटकने से एक दर्जन रेलकर्मी घायल

कुरसेला : कुरसेला बखरी रेल स्टेशन के बीच देवीपुर समपार ढाला के समीप गुरुवार को ट्रैक पर एसीजी का कार्य कर रहे दर्जन के करीब रेल कर्मी पटरी उखड़ कर छिटकने से घायल हो गये. घायलों का उपचार पीएचसी कुरसेला में कराया गया. गंभीर रूप से घायल तीन रेल कर्मी को सघन चिकित्सा के लिए […]

कुरसेला : कुरसेला बखरी रेल स्टेशन के बीच देवीपुर समपार ढाला के समीप गुरुवार को ट्रैक पर एसीजी का कार्य कर रहे दर्जन के करीब रेल कर्मी पटरी उखड़ कर छिटकने से घायल हो गये. घायलों का उपचार पीएचसी कुरसेला में कराया गया. गंभीर रूप से घायल तीन रेल कर्मी को सघन चिकित्सा के लिए कटिहार रेल अस्पताल ले जाने की जानकारी प्राप्त हुई है. जानकारी के अनुसार देवीपुर के समीप रेल ट्रैक पर तकरीबन पचास की संख्या में रेल कर्मी एसीजी बैठाने के लिये पैंडल खोल रहे थे.

इसी दरम्यान पटरी छिटक कर रेल कर्मियों को जा लगी. जिसमें दर्जन के करीब कर्मी घायल हो गये. जिनमें तीन कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए और चोटें पहुंची. घायल रेल कर्मियों में नरेश सिंह (41) ग्राम जरलाही, ओकेश मंडल (24) मिल्की, नरेश साह (44) झंडापुर, अमित कुमार (25) मुंगेर, बासुदेव राम (50) कटरिया, लालमुनि (52) झंडापुर, रज्जीउद्दीन (50), किशुन (26), रघुनंदन पासवान (28), कुंदन (51), बालेश्वर सिंह (38) आदि शामिल बताये गये हैं.

इनमें गंभीर रूप से घायल नरेश सिंह, ओकेश मंडल, नरेश साह को सघन चिकित्सा के लिए कटिहार रेल अस्पताल ले जाया गया है. मामले की सही जानकारी प्राप्त करने के लिए पीडब्ल्यूआइ से संपर्क नहीं हो सका. जिससे इस बाबत रेल के संबंधित अधिकारियों से घटना मामले की पुष्टि नहीं हो सकी. बताया गया है कि तकनीकी रूप से ट्रैक पर एसीजी कार्य में पैंडल लगाने में हुई चूक से इस तरह की घटना घटी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >