बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों की प्रतिभा में आता है निखार, बढ़ता है आत्मबल: डीएम
कटिहार : शहर के सिरसा स्थित एसबीपी विद्या विहार कटिहार में वार्षिक उत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं भव्य सांस्कृतिक कलाओं का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी ललन जी शामिल हुए. सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण एवं वेलकम सांग ‘नमस्कार-नमस्कार’ से किया गया. हेड ब्वाय वासव मिश्रा और हेड गर्ल दुर्गा ने मुख्य अतिथियों की अगुआई की. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम ललन जी, प्रेमलता सिंह, निदेशक शोभा सिंह,
प्रबंध निदेशक रणविजय प्रसाद सिंह कार्यकारिणी निदेशक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर डीएम ललन जी ने कहा कि प्रोग्राम काबिले तारीफ हुआ. कुछ प्रोग्राम तो ऐसे हुए जिसे नेशनल डे जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी के अवसर पर प्रदर्शित हो सकते हैं. इन बच्चों का परफॉर्मेंस कटिहार ही नहीं अंतरजिला स्तर पर जाने लायक है. खास कर गंगा बहती है क्यों का परर्फामेंस, पोजर ड्रामा का परर्फामेंस विशिष्ट लगा. इस प्रकार शिक्षा के लेबल को ऊपर उठाने के लिए सरकारी ही नहीं प्राइवेट संस्थानों का सहयोग महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में निखार आता है. साथ ही आत्म बल बढ़ता है. ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए ताकि गीत, संगीत, डांस आदि में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राएं आगे बढ़ सकें. उन्होंने विद्या विहार ग्रुप के संचालक के प्रति आभार प्रकट किया. इस मौके पर डीएम ने टेन सीजीपीए प्राप्त करने वाले 2015 के मैट्रिक परीक्षार्थियों रिया अग्रवाल, फाखरा तनाज अख्तर, मोनज्जाह अहसन, पलक अग्रवाल तथा विद्यालय के शिक्षकों, प्राचार्य अनुपम कुमार झा, मनोज झा, मनोरंजन सिंह, नजीमुद्दीन, प्रभाकर यादव, किरण कुमार को मानव संसाधन विकास विभाग से प्राप्त प्रशस्ति पत्र का वितरण किया.
वहीं विद्यालय के प्राचार्य अनुपम कुमार झा ने कहा कि 2005 में विद्यालय की स्थापना हुई है और तब से अब तक विद्यालय ने अपनी गरिमा और प्रतिष्ठा को निरंतर आगे बढ़ाने का सतत प्रयास किया है. हमारे शिक्षक गण एवं बच्चों ने विद्यालय को ऊंचाई प्रदान किया है. निदेशक रणविजय प्रसाद सिंह ने डीएम कटिहार को शॉल देकर सम्मानित किया. मौके पर एसकेपी ग्रुप के प्रबंध निदेशक शोभा सिंह, एसबीपी विद्या विहार कटिहार के युवा सचिव प्रशांत विक्रम का स्वागत प्राचार्य अनुपम कुमार झा ने किया. इसके पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. मंच का संचालन वर्ग दशम की छात्रा बुश्रा व लाल एख आरफी ने किया.
