सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 40 छात्राओं को लगा एचपीवी टीका

सर्वाइकल कैंसर से बचाव को 40 छात्राओं को लगा एचपीवी टीका

हसनगंज प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय पोखरिया में मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया. अभियान के तहत 40 किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकृत किया. बच्चियों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए सरकार की यह एक महत्वपूर्ण पहल है. पीएचसी प्रभारी डॉ आयुष भारद्वाज ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है. एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से इसे रोका जा सकता है. इस योजना के तहत 9 से 14 आयु वर्ग की लक्षित बालिकाओं को निःशुल्क टीकाकरण प्रदान किया जा रहा है. टीकाकरण को लेकर उपस्थित शिक्षक एवं छात्रों को विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया. इसके साथ ही इस बीमारी से होने वाले नुकसान व टीकाकरण के फायदे के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. वैक्सीनेशन अभियान में चरणबद्ध तरीके से प्रखंड के सभी स्कूलों की लक्षित उम्र की बालिकाओं को टीका दिया जायेगा. अधिक से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो सकें. इस अवसर पर डब्लूएचओ माॅनिटर सुजीत कुमार, एएनम, आशा व स्वास्थ्य कर्मी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >