कोढ़ा में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कोढ़ा एसपी ने कोढ़ा प्रखंड के तीनों थाना कोढ़ा, रौतारा व कोलासी पुलिस शिविर से कुल 22 पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है. यह फेरबदल पदाधिकारियों के कार्यकाल पूर्ण होने व प्रशासनिक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया गया है. ताकि जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. कोढ़ा थाना से 12 पदाधिकारी स्थानांतरित कोढ़ा थाना से सबसे अधिक 12 पुलिस पदाधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इनमें प्रमुख रूप से राजकुमार कदवा थाना, प्रियरंजन पासवान मनसाही थाना, अनिल कुमार नगर थाना, अमन कुमार रौतारा थाना, विवेक विक्रम सहायक थाना, रवींद्र राय डंडखोरा थाना, धर्मेंद्र चौधरी कदवा थाना, टुनटुन कुमार मनिहारी थाना, धर्मेंद्र प्रसाद पटेल मुफ्फसिल थाना, हरिचरण राय नगर थाना, राजेश कुमार सिन्हा सहायक थाना, धर्मेंद्र कुमार को सहायक थाना स्थांतरित किया गया है. रौतारा थाना व अन्य इकाइयों में भी बदलाव रौतारा थाना से लालू बिंद अमदाबाद थाना, हेरमन लुगून बरारी थाना, रामभरोस सिंह कुरसेला थाना, सुधीर सिंह तेलता थाना. कोलासी शिविर से दिलीप मांझी अमदाबाद थाना, प्रकाश यादव कोलासी शिविर नगर थाना, अक्षय कुमार व रविंद्र पासवान यातायात थाना, अश्विनी कुमार कदवा थानाऔर आशीष राय सहायक थाना भेजा गया है. एसपी का यह बड़ा कदम जिले में अपराध नियंत्रण को तेज करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने व पुलिसिंग को अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है. इस व्यापक फेरबदल से थानों में नई ऊर्जा और जवाबदेही बढ़ेगी अपराधियों पर शिकंजा कसने में तेजी आयेगी.
22 पदाधिकारी इधर-उधर, कानून व्यवस्था कसने की तैयारी
22 पदाधिकारी इधर-उधर, कानून व्यवस्था कसने की तैयारी
