छात्र-छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार न करें

लक्ष्मीपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को बीइओ की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. जिसमें सभी संकुल समन्यवक एवं सभी प्रखंड साधन सेवी के अलावे लेखपाल मौजूद थे. बैठक को संबोधित करते हुए बीइओ आनंदी हरिजन ने कहा कि प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों में सभी संबंधित पंजी को हर हाल में […]

लक्ष्मीपुर : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में बुधवार को बीइओ की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी. जिसमें सभी संकुल समन्यवक एवं सभी प्रखंड साधन सेवी के अलावे लेखपाल मौजूद थे.

बैठक को संबोधित करते हुए बीइओ आनंदी हरिजन ने कहा कि प्रखंडाधीन सभी विद्यालयों में सभी संबंधित पंजी को हर हाल में संधारित करवाएं. प्रखंड साधन सेवी व संकुल समन्वयक अनुश्रवण के क्रम में अनुश्रवण पंजी में अपना सुझाव मंतव्य अवश्य मेंसन करें. इ लाभार्थी पोर्टल से संबंधित प्रपत्र पर लाभुक के सभी बिंदुओं को भरना प्रतिदिन सुनिश्चित करें तथा प्रतिदिन इसकी संख्या प्रखंड संसाधन केंद्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.
सभी विद्यालय प्रधान को निर्देशित किया गया कि विद्यालय परिवार का कोई सदस्य, छात्र छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार न करें. शिक्षक दिवस मनाने के लिए पांच सितंबर का टिकट विद्यालय तक उप्लब्ध कराने हेतु सभी संकुल समन्वयक सुनिश्चित करें. बैठक में प्रखंड साधन सेवी कुशदेव प्रसाद सिंह, शुशांत कुमार, लेखपाल राजेश कुमार, संकुल समन्यवक लक्ष्मी कुमार, योगेंद्र यादव, भीम कुमार यादव, चंदन कुमार, सुनील कुमार, इंद्रदेव भारती सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >