अररिया-ठाकुरगंज सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रेन परिचालन के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन चालू

अररिया-ठाकुरगंज सेक्शन में इलेक्ट्रिक ट्रेन परिचालन के लिए 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन चालू

कटिहार कटिहार रेल मंडल के अररिया-ठाकुरगंज सेक्शन में सुचारू व बेहतर इलेक्ट्रिक ट्रेन परिचालन के लिए एनएफआर ने 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन चालू की है. कटिहार रेल मंडल के अधीन अररिया ग्रिड सब-स्टेशन (जीएसएस) से अररिया ट्रैक्शन सब-स्टेशन (टीएसएस) तक 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन को सफलता पूर्वक चालू कर मौजूदा रेलवे बिजलीकरण अवसंरचना को सुदृढ़ करने में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. नई ट्रांसमिशन लाइन में 5.9 किमी का ओवरहेड लाइन शामिल है. इसे 17 दिसंबर को चालू किया गया था. इस महत्वपूर्ण ट्रैक्शन विद्युत आपूर्ति अवसंरचना के चालू होने से पावर उपलब्धता और प्रचालन विश्वसनीयता काफी बढ़ जायेगी. जिससे इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन सुचारू रूप से और अधिक क्षमता के साथ हो पायेगा. यह कटिहार-जोगबनी सेक्शन और नई निर्मित अररिया-ठाकुरगंज लाइन पर मौजूदा ज़रूरतों के साथ-साथ भविष्य में बढ़ते परिवहन की जरूरतों को भी पूरा करेगा. जिससे उत्तर बिहार के इस हिस्से में इलेक्ट्रिक ट्रेन सेवाओं का ऊर्जा कुशल, सुरक्षित और निरंतर प्रचालन संभव होगा. 67.186 रूट किलोमीटर व 82.698 ट्रैक किलोमीटर हुआ विद्युतीकरण एनएफआर के प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर (पीसीईई) ने इससे पहले 30 अक्तूबर को कटिहार मंडल के अधीन अररिया व अररिया कोर्ट- बीबीगंज सेक्शन का निरीक्षण कर कमीशनिंग की थी. जिसमें कुल 67.186 रूट किलोमीटर (आरकेएम) और 82.698 ट्रैक किलोमीटर (टीकेएम) शामिल था. यह इस सेक्शन में बिजलीकरण पद्धति की दिशा में एक उल्लेखनीय माइलस्टोन था.132 केवी ट्रांसमिशन लाइन की कमीशनिंग और ओएचई की सफल चार्जिंग एनएफआर के इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन के लिए पावर विश्वसनीयता और अवसंरचना की मज़बूती बढ़ाने की निरंतर कार्यों को प्रदर्शित करती है. यह विकास हाल ही में पूरे हुए आस-पास के सेक्शन में बिजलीकरण के कार्यों को भी पूरा करता है, जिससे इस क्षेत्र में निर्बाध इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने और बेहतर कनेक्टिविटी का मार्ग प्रशस्त हुआ है. यह 2030 तक नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन हासिल करने के भारतीय रेलवे के मिशन के भी अनुरूप है, जो आधुनिक, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण के अनुकूल रेल परिवहन के प्रति एनएफआर की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है. कपिंजल किशोर शर्मा सीपीआरओ एनएफ रेलवे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >