बेसुध पड़ी थी महिला, लोगों ने समझा मृत, पुलिस ने पहुंचाया सदर अस्पताल

कटिहार : सोमवार को तड़के पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की मौत हो गयी है. संभवत: उसकी हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बंद पड़े घर के बरामदे में महिला बेसुध पड़ी थी. पुलिस ने महिला की नब्ज टटोली तो वह जीवित थी. उसके चेहरे […]

कटिहार : सोमवार को तड़के पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की मौत हो गयी है. संभवत: उसकी हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो एक बंद पड़े घर के बरामदे में महिला बेसुध पड़ी थी. पुलिस ने महिला की नब्ज टटोली तो वह जीवित थी. उसके चेहरे पर पानी डाला गया, तो वह उठी. इस दौरान तकरीबन तीन घंटे से चल रहा हाइवोल्टेज ड्रामा समाप्त हुआ.

अनाथालय मुहल्ला निवासी अभियंता स्व अनिल झा का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. दोपहर एक महिला उनके बरामदे में थी. पड़ोस की एक महिला की नजर उस महिला पर पड़ी, तो मुहल्ले की कुछ महिलाएं वहां गयीं और उसे काफी उठाने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं उठी. उसके बाद उन महिलाओं ने उस पर पानी भी डाला, तो भी महिला की आंख नहीं खुली.
इस पर ल��ग तरह-तरह के कयास लगाने लगे. तमाम तरह की बातें होने लगी और वहां मुहल्ले वालों की भीड़ जुट गयी. फिर पुलिस को सूचना दी गयी. पुलिस कर्मियों ने उसके सिर पर पानी डाला, तो वह होश में आयी और गाली-गलौज करने लगी. वह अपना नाम-पता भी सही से नहीं बता पा रही थी. इसके बाद पुलिस उसे ऑटो से सदर अस्पताल लेकर गयी.
महिला को पीटकर किया घायल
कटिहार. नगर थाना क्षेत्र के मोफड़गंज में बीते रविवार को आपसी विवाद में लक्ष्मण राय की पत्नी सीता को पीटकर घायल कर दिया गया. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से किसी प्रकार विवाद को सुलझाया गया. तदोपरांत वह नगर थाना पहुंची तथा घटना को लेकर आरोपित के विरूद्ध शिकायत की. पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >