कैमूर: चोरी की ई-रिक्शा बेचने जा रहे थे कबाड़ में, पुलिस ने रास्ते में पकड़ा; एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

चैनपुर पुलिस ने एनएच 219 पर वाहन जांच के दौरान चोरी की ई-रिक्शा बेचने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

Kaimur News : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के एनएच-219 पर भुआलपुर गांव के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा को कबाड़ में बेचने जा रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, उसका साथी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है. गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस को देखते ही ई-रिक्शा छोड़कर भागने लगे दोनों

जानकारी के अनुसार, पुलिस गश्ती के दौरान भुआलपुर गांव के समीप एनएच-219 पर वाहनों की जांच कर रही थी. इसी दौरान ई-रिक्शा पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर वाहन सड़क पर छोड़कर भागने लगे. सशस्त्र बलों के सहयोग से पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया.

गिरफ्तार युवक की पहचान भभुआ वार्ड संख्या दो स्थित हनुमान मंदिर निवासी विनोद कुमार गुप्ता के 19 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. वहीं, फरार युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बौरई गांव निवासी सुंदर कुमार बिंद के रूप में हुई है.

पूछताछ में खुला चोरी की ई-रिक्शा का राज

पुलिस ने रवि कुमार से पूछताछ की तो उसने बताया कि बरामद ई-रिक्शा चोरी की है. दोनों युवक इसे कबाड़ में बेचने के लिए ले जा रहे थे. इसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया.

नंबर प्लेट से भी की गयी थी छेड़छाड़

थानाध्यक्ष ने बताया कि ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन मालिक का मोबाइल नंबर निकाला गया और उससे संपर्क किया गया. वाहन मालिक ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा उसके पास ही है. जांच के दौरान ई-रिक्शा की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ किये जाने की बात भी सामने आयी.

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस फरार युवक सुंदर कुमार बिंद की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस मामले में ई-रिक्शा चोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravishankar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >