भभुआ में सर्पदंश से महिला की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में इलाज में हुई देरी

Kaimur News : भभुआ के मोहम्मदपुर गांव में घर में सो रही एक महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई. परिवार इलाज के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गया, जिससे महिला की जान चली गई. घटना से गांव में मातम पसर गया.

Kaimur News : भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार की रात घर में अकेली सो रही एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया. सर्पदंश की शिकार महिला को परिजन तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए भदौरा गांव स्थित अमवा के सती माई स्थान ले गये. इस दौरान इलाज में देरी हो गयी और महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी अखिलेश बिंद की पत्नी कृष्णावती देवी के रूप में हुई है.

सास के इलाज के लिए चंदौली गये थे परिवार के लोग

परिजनों ने बताया कि कृष्णावती देवी की सास का चंदौली में इलाज चल रहा है. इसी वजह से शुक्रवार की रात महिला के पति सहित परिवार के अन्य सदस्य चंदौली गये हुए थे. घर में कृष्णावती देवी अपनी पांच वर्षीय बच्ची के साथ सो रही थी. इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे काट लिया.

Also Read : ₹2 हजार से अधिक के UPI भुगतान पर MDR को लेकर सासाराम के आभूषण कारोबारियों में चिंता, शुल्क वापस लेने की मांग

सुबह घर पहुंचे परिजन, हालत हो चुकी थी गंभीर

शनिवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो कृष्णावती देवी की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी. इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल भभुआ ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए अमवा स्थित सती माई स्थान, भदौरा ले गये. वहां सुधार नहीं होने पर परिजन महिला को दोबारा सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे.

Also Read : रोहतास: सदर एसडीएम प्रिया रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित किया

सदर अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ. सीतेश कुमार ने जांच के बाद कृष्णावती देवी को मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया.

सदर अस्पताल पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी

घटना की सूचना मिलने पर शनिवार दोपहर बाद भभुआ थाना की पुलिस भी सदर अस्पताल पहुंची. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और घटना से संबंधित अन्य कागजी कार्रवाई शुरू की.

Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प, अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी आमने-सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >