मदरा गांव में महिला से मारपीट, मां-बेटे पर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप

Kaimur News : मदरा गांव में घर में घुसकर महिला से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. चचेरे भाई और उसकी मां पर गाली-गलौज और लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप है. पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के मदरा गांव में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला का इलाज कराया. इसके बाद चैनपुर थाने में आवेदन देकर गांव के ही मां-बेटे पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है.

घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

थाने में दिये आवेदन में मदरा गांव निवासी गिरधारी बिंद ने बताया कि उसका चचेरा भाई सबलू बिंद उसके घर पर लगे एस्बेस्टस की छत पर ईंट-पत्थर फेंक रहा था. उसकी पत्नी गुड़िया देवी ने जब उसे ईंट-पत्थर फेंकने से मना किया, तो आरोप है कि सबलू बिंद और उसकी मां घर में घुस गये तथा गुड़िया देवी के साथ गाली-गलौज करने लगे.

Also Read : नोखा व्यापार मंडल अध्यक्ष पद का चुनाव दिलचस्प, अरविंद कुमार सिंह और राम अवध चौधरी आमने-सामने

लाठी-डंडे से मारपीट में महिला घायल

आवेदन के अनुसार, इसके बाद दोनों ने लाठी-डंडे से गुड़िया देवी के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गयी. शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला को आरोपितों से छुड़ाया.

Also Read : रोहतास: सदर एसडीएम प्रिया रानी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

परिजनों ने कराया महिला का इलाज

घटना के बाद परिजन घायल गुड़िया देवी को इलाज के लिए अस्पताल ले गये. इलाज कराने के बाद थाने में आवेदन देकर मामले की शिकायत की गयी.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

Also Read : पीटीईसी सासाराम में ‘कबाड़ से जुगाड़’ कार्यशाला, प्रशिक्षुओं ने बेकार वस्तुओं से तैयार की उपयोगी सामग्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >