कैमूर में आज: भयंकर बारिश के बाद अब आसमान से बरसेगी आग, जानें ओपीडी और दर्शन के बारे में

जिले की दिनभर की गतिविधियों से आपको रू-ब-रू कराने के लिए हम आपके लिए आपके शहर की पूरी जानकारी एक साथ लेकर आ रहे हैं. कौन से धार्मिक स्थल कब खुलेंगे, कब बंद होंगे, ओपीडी में कौन से डॉक्टर किस विभाग में तैनात रहेंगे और कैसा रहेगा मौसम. यह सब जानकारी इस खबर में आपको एक साथ मिलेगी.

Kaimur News: कैमुर में पिछले दो सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है. आंधी-पानी से पिछले दिनों से मिल रही राहत के बाद बुधवार देर शाम एक बार फिर से आयी तेज आंधी की वजह से गुरुवार को गर्मी से राहत थी. लेकिन आज शुक्रवार से गर्मी एक बार फिर से बढ़ेगी और पारा 40 डिग्री से पार जा सकती है.आज दिन ढलने के साथ धूप तेज हो जायेगी और दिन में तेज गर्मी के साथ उमस बढ़ने की संभावना है. इधर मौसम विभाग के अनुसार आज से अधिकतम तापमान में बढ़त कम होगी.हालांकि पुरवइया हवा चलने और आर्दता 69 प्रतिशत से अधिक रहने से उमस बरकरार रहेगी.

शुक्रवार को तापमान की संभावित स्थिति-अधिकतम तापमान- लगभग 38–40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान-25–27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.शुक्रवार को सुबह और शाम में आसमान में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं जबकि हवाएं हल्की से मध्यम और हवा की रफ्तार 10 से 15 किमी प्रति घंटा पूरब से पश्चिम की ओर रहेगी.

आज का दर्शन

सुबह की आरती के साथ शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी की हुई आराधना, जुटे रहे श्रद्धालु

भभुआ कैमूर-बिहार में कैमूर जिला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से काफी समृद्ध है.यहां कई प्रसिद्ध देवी-देवताओं के मंदिर हैं.जिसमें प्रमुख रूप से आदि शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर है जहां ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6 बजे आरती होती है. मंदिर के मुख्य पुजारी उमेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह 6 बजे मंदिर खुलने के बाद साफ-सफाई करायी गयी.इसके बाद 6.30 बजे घण्टे-घड़ियाल व आरती के साथ माता का भोग लगाया गया व आराधना की गयी.इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु आरती में उपस्थित रहे.गुरुवार को मंदिर में स्थापित शिवलिंग की भी पूजा और आरती हुई.

शक्तिपीठ माता मुंडेश्वरी मंदिर में तांडुलम मंदिर का मुख्य प्रसाद है.मुख्य पुजारी के अनुसार ग्रीष्म ऋतु में सुबह 6.30 बजे आरती के बाद अपराह्न 11.30 बजे और संध्या 6.30 बजे आरती होती है जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु जुटते है.माता मुंडेश्वरी मंदिर धार्मिक न्यास के सचिव गोपाल जी प्रसाद ने बताया कि ऋतुओं के अनुसार मंदिर में पूजा और आरती का समय तय किया जाता है. भगवानपुर के पवरा पहाड़ी पर स्थित माता का मंदिर अति प्राचीन और सुविख्यात है. हर साल शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां लाखों की संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिये माता मुंडेश्वरी के मंदिर में आते है.


आज शुक्रवार 15 मई को भभुआ सदर अस्पताल में चिकित्सकों की ओपीडी-

सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक-

ईएनटी- डॉ श्यामाकांत
दंत रोग विशेषज्ञ- डॉ अविनाश बहादुर
चर्म रोग विशेषज्ञ- डॉ संतोष कुमार सिंह
आर्थोपेडिक सर्जन- डॉ अमरेश कुमार
जेनरल सर्जन- डॉ प्रशांत कुमार
स्त्री रोग विशेषज्ञ-डॉ मनीषा नारायण

इमरजेंसी-सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक

फिजिशियन- डॉ विनय तिवारी
आयुष चिकित्सक- डॉ सुशील कुमार झा
जेनरल फिजिशियन व अस्पताल उपाधीक्षक डॉ विनोद कुमार

कैमूर में सोने के भाव में बढ़त जारी , चांदी स्थिर

कैमुर जिले में सोने के भाव मे बढ़त और चांदी में स्थिरता बनी हुई है.पिछले तीन दिनों से सोने में स्थिरता के बाद एक बार फिर से बुधवार को सोने में 10 हजार रुपये की तेजी दर्ज किये जाने से सोने के भाव में आज शुक्रवार को भी तेजी रहने की संभावना है.शुक्रवार को आज 24 कैरेट गोल्ड जहां 1,65,270 रुपये प्रति 10 ग्राम रहने की संभावना है.जबकि मंगलवार को सोने का भाव 1,64,870 प्रति 10 ग्राम था. इसके अलावे 22 कैरेट सोना 1,42000 प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 1,22000 प्रति 10 ग्राम,चांदी-2,64000 प्रति किलो,चांदी के जेवर-2 हजार प्रति 10 ग्राम,चांदी के बर्तन-22 सौ रुपये प्रति दस ग्राम (मेकिंग चार्ज अलग से) रहा.स्वर्ण व्यवसायी राजू रस्तोगी के अनुसार, सोने के दाम में अभी और बदलाव हो सकता है लेकिन चांदी के भाव गिरने की संभावना नही है.

इधर कैमुर में बाहर से आनेवाले आलू-प्याज के भाव में आज तेजी कुछ थमता दिखने की संभावना है.मंडी में शुक्रवार को आलू जहां 11400 से 1680 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा तो प्याज का रेट भी 1400 से 1800 रुपये प्रति क्विंटल रहा.हालांकि लहसुन में तेजी थमती दिख रही है.लेकिन,लहसुन में लगभग 200 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़त बनी हुई है.वहीं अनाज व दालें प्रति क्विंटल में गेहूं-2200 – 2500,धान (सामान्य)- 1800 – 2100,चना-4800 –5400,मसूर- 5500 – 6200, अरहर-6500 –7500 रुपये रहा.जबकि तिलहन में सरसों-5000 –5800 और सब्जियों में आलू-1200 –1800,प्याज-1400 –1800 और टमाटर का भाव 1000 –2000 रूपये प्रति क्विंटल से शुरू हुआ है.

आढ़ती संघ के जिला अध्यक्ष कुतुबुद्दीन राईन ने बताया कि बाजार में लहसुन में तेजी थम गयी है. फिलहाल आज कल में प्याज का रेट गिरने की संभावना है.शादी व्याह के सीजन की वजह से बाहर से आनेवाले सब्जियों में तेजी थी लेकिन अब भाव गिरेगा.

स्कूल-कॉलेज व कचहरी के मॉर्निंग होने से एकता चौक पर जाम की संभावना

भभुआ शहर के एकता चौक,जयप्रकाश चौक और भभुआ-मोहनिया में आज शुक्रवार होने और स्कूल-कॉलेज सहित कचहरी सुबह के होने की वजह से लोगों को एकता चौक और जयप्रकाश चौक पर एक सुबह से छिटपुट जाम से जूझना पड़ सकता है.खासकर एकता चौक पर सवारी वाहनों व यात्री बसों के खड़े करने और भारी ट्रैफिक के चलते गाड़िया प्रतिदिन की तरह इन स्थानों से रेंगते हुए गंतव्य को रवाना हो सकती है.दरअसल भभुआ शहर में एकता चौक से बसों के खुलने और स्कूल-कॉलेज सहित सिविल कोर्ट के मॉर्निंग होने से हर दिन जाम का नजारा रहता है.लोग खासकर स्कूलों के वाहन रेंगते हुए इन स्थानों से आगे बढ़ते है.इसलिये लोगों को सलाह है कि अगर शहर में कोई काम नही हो तो अखलासपुर बाईपास रोड से चैनपुर-चांद की ओर निकला जा सकता है.

आज भी भभुआ व मोहनिया शहर में हटाया जाएगा अतिक्रमण

भभुआ कैमूर-बिहार सरकार व डीएम नितिन कुमार सिंह के सख्त निर्देश पर आज शुक्रवार को भी भभुआ और मोहनिया शहर में नगर प्रशासन और पुलिस टीम के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा.भभुआ नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है.सख्ती के साथ जुर्माने भी किये जा रहे है. डीएम नितिन कुमार सिंह के निर्देश पर आज शुक्रवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा.खासकर एकता चौक,सब्जी मंडी,पश्चिम बाजार,पटेल व जयप्रकाश चौक आदि घनी आबादी वाले जगहों से कार्रवाई आरम्भ की जायेगी. उधर मोहनिया नगर पंचायत में भी प्रतिदिन अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए स्टूवर गंज बाजार,स्टेशन रोड,मोहनिया भभुआ रोड आदि से अतिक्रमण हटवाया जा रहा है.वहीं आज भी जनगणना के कार्यो को प्रगणकों द्वारा जारी रखा जायेगा.

Also Read: हर शुक्रवार साइकिल से दफ्तर आएं कर्मचारी, बिहार सरकार के मंत्री की खास अपील

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >