Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर शराब पीकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में तिवई गांव निवासी रघुनाथ राम के पुत्र नथुनी राम, शुकुलपुर तेनौरा गांव निवासी बाबूलाल सिंह के पुत्र सत्येंद्र सिंह तथा झारखंड के देवघर निवासी रजाउल अंसारी के पुत्र इमरान अंसारी शामिल हैं.
ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस
थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नथुनी राम और सत्येंद्र सिंह अपने गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. वहीं, इमरान अंसारी चैनपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहा था. हंगामे से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
Also Read : नोखा में पंचायत खेल क्लबों की समीक्षा बैठक, खेल प्रतिभाओं की पहचान और पंजीकरण पर जोर
पुलिस को देखते ही भागने का किया प्रयास
पुलिस को देखते ही तीनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया. इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया.
मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि
थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिये गये तीनों लोगों की मेडिकल जांच करायी गयी. जांच में उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई. इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : यूजीसी रेगुलेशन-2026 के विरोध में 20 सितंबर को आक्रोश मार्च, आंदोलन को निर्णायक चरण में ले जाने का ऐलान
