कैमूर: रामगढ़ पुलिस का खुलासा, चोरी का ट्रैक्टर, ट्रॉली और सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

रामगढ़ पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर, ट्रॉली और सेंट्रिंग सामग्री के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

Kaimur News : कैमूर जिला के रामगढ़ थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर कुछ दिन पहले सराय गांव में हुई ट्रैक्टर चोरी के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी का सामान और घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, रामगढ़ थाना कांड संख्या 168/26 (23 जून 2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) में दर्ज मामले की लगातार जांच की जा रही थी. तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले उत्तर प्रदेश के ग्राम देवैथा (करमहरी) निवासी विशाल कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

निशानदेही पर बरामद हुआ चोरी का सामान

विशाल कुमार की निशानदेही पर उसके घर के पीछे छिपाकर रखी गई चोरी की ट्रॉली, लोहे की सेंट्रिंग सामग्री, मोटर और प्लास्टिक पाइप बरामद किए गए. पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरी कार्रवाई करते हुए कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के धिनहुपट्टी खुटहा निवासी सोनू कुमार के घर से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया.

दो मोबाइल भी जब्त, गिरोह की जांच जारी

पुलिस ने बरामद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. ट्रैक्टर का चेसिस नंबर MBNBTI3NARTM02793 तथा इंजन नंबर DE4001/SGM37043 बताया गया है. छापेमारी के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी में उनके पास से वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए.

अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर ट्रैक्टर चोरी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay jaiswal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >