Kaimur News : मैजिक हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

शुक्रवार सुबह पांच बजे सोनहन थानाक्षेत्र के पंची गांव के समीप मैजिक के पलटने से गंभीर रूप से जख्मी पंची गांव निवासी हनुमान राम ने इलाज के दौरान शनिवार को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया.

भभुआ सदर. शुक्रवार सुबह पांच बजे सोनहन थानाक्षेत्र के पंची गांव के समीप मैजिक के पलटने से गंभीर रूप से जख्मी पंची गांव निवासी हनुमान राम ने इलाज के दौरान शनिवार को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया. इस हादसे में मृतकों की संख्या अब दो हो गयी है. इसके पूर्व पंची गांव के ही रहनेवाले जय श्रीराम के 45 वर्षीय बेटे विक्रमा राम की इस हादसे में मौत हो गयी थी. गौरतलब है कि मैजिक सवार सभी लोग गुरुवार को गांव के रहनेवाले नंदलाल राम की बेटी का तिलक चढ़ाने रोहतास जिले के चेनारी थानाक्षेत्र के उगहनी गांव गये थे. तिलक चढ़ाने के बाद सभी लोग मैजिक से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के समीप ही सुबह पांच बजे उनका मैजिक अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में विक्रमा राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी. जबकि, मैजिक सवार काशी राम व बंशी राम, हनुमान राम और मैजिक चालक झब्बू राम गंभीर रूप से घायल हो गये थे. हादसे के उपरांत सदर अस्पताल लाये जाने के बाद हनुमान राम और चालक झब्बू राम को बेहतर इलाज के लिए परिजन वाराणसी ट्रॉमा सेंटर लेकर गये, जहां इलाज के क्रम में ही शनिवार को हनुमान राम ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया. शनिवार दोपहर बाद मृतक हनुमान राम का शव उसके गांव पहुंचने पर परिजनों का शव से लिपटकर रो रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >