कैमूर के शारीरिक शिक्षक उमेश प्रसाद सम्मानित, बास्केटबॉल खिलाड़ियों को दे रहे प्रशिक्षण

Kaimur News : कैमूर के शारीरिक शिक्षक उमेश प्रसाद को खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए जिला खेल पदाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

Kaimur News : जिला खेल कार्यालय, भभुआ में भगवानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी के शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक उमेश प्रसाद को खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, मेहनत, लगन एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया. जिला खेल पदाधिकारी कैमूर ओम प्रकाश ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया.

जिला खेल कार्यालय में प्रतिनियुक्त हैं उमेश प्रसाद

वर्तमान में उमेश प्रसाद की प्रतिनियुक्ति जिला खेल कार्यालय में की गयी है. उन्हें जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को बास्केटबॉल का प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वे नियमित रूप से बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों को बास्केटबॉल कोर्ट पर प्रशिक्षण और अभ्यास करा रहे हैं.

खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल और खेल अनुशासन में हुआ सुधार

उमेश प्रसाद के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल, शारीरिक दक्षता एवं खेल अनुशासन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. उनका लक्ष्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर जिला एवं राज्य स्तर से आगे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है, ताकि कैमूर के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका

उमेश प्रसाद का योगदान केवल खेल तक सीमित नहीं है. विद्यालय में छात्र-छात्राओं के अनुशासन, शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय टोड़ी के विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करते रहे हैं.

Also Read : अकबरपुर में 40 शिक्षकों को दिया गया एआई आधारित प्रशिक्षण

समर्पित शारीरिक शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण : जिला खेल पदाधिकारी

जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने उमेश प्रसाद के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि खेल प्रतिभाओं को तराशने में समर्पित शारीरिक शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. ऐसे शिक्षक बच्चों को खेल के साथ अनुशासन, नेतृत्व एवं टीम भावना भी सिखाते हैं.

Also Read : सासाराम: पॉक्सो मामले में फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

शारीरिक शिक्षकों और अभिभावकों ने दी बधाई

इस अवसर पर महावीर कुमार सिंह, मनोज चौबे, विनय कुमार सिंह सहित कैमूर जिले के शारीरिक शिक्षकों, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने उमेश प्रसाद को सम्मान मिलने पर बधाई दी. सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं.

Also Read : दिनारा के वार्ड 8 और 9 में जलजमाव से नारकीय स्थिति, गंदे पानी से होकर गुजरने को मजबूर लोग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >