कैमूर में यूजीसी के मुद्दे पर स्वर्ण एकता संघ का प्रदर्शन, एकता चौक पर पीएम का पुतला फूंका

Kaimur News : कैमूर में स्वर्ण एकता संघ ने यूजीसी के मुद्दे को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और अपनी मांगों पर सरकार से गंभीरता से विचार करने की अपील की.

Kaimur News : यूजीसी के मुद्दे को लेकर गुरुवार को स्वर्ण एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने मोहनिया के एकता चौक पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया. पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के निर्णय के विरोध में नारेबाजी भी की.

यूजीसी के मुद्दे पर असंतोष का दावा

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी से जुड़े मुद्दे को लेकर समाज में असंतोष है. इसी के विरोध में स्वर्ण एकता संघ की ओर से प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए.

Also Read : हाजीपुर में स्कूल गईं दो नाबालिग छात्राएं लापता, दो शिक्षिकाओं और कार चालक पर अपहरण का आरोप

मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की बात

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा. इस दौरान एकता चौक पर कुछ देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही.

Also Read : वैशाली के बेलसर में कचरा प्रबंधन इकाई को चोरों ने बनाया निशाना, 900 डस्टबिन समेत कई सामान चोरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विनोद कुमार सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >