कैमूर के दुर्गावती थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को एक आदमी को 225.32 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
दुर्गावती बाजार से हुई गिरफ्तारी
थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि शनिवार अपराह्न करीब 3:10 बजे दुर्गावती बाजार में कार्रवाई के दौरान वकील अंसारी, पिता सुकुर मोहम्मद अंसारी, निवासी दुर्गावती बाजार को 225.32 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया.
एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने बरामद गांजे को जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी
थानाध्यक्ष ने कहा कि दुर्गावती पुलिस क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है. ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
