Kaimur News : विद्युत चोरी पर रोक लगाने को लेकर विद्युत विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के तीन गांवों में छापेमारी कर छह लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया. कार्रवाई के दौरान सभी के यहां बिजली चोरी में इस्तेमाल किये जा रहे पीवीसी तार जब्त किये गये. विभाग ने छह उपभोक्ताओं पर कुल 3 लाख 82 हजार 195 रुपये का जुर्माना लगाया है. मामले में चैनपुर विद्युत कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
छह उपभोक्ताओं पर अलग-अलग जुर्माना
विभागीय जांच के दौरान हरगांव निवासी बिंदु बिंद पर 1,03,578 रुपये, रोहित कुमार पर 85,665 रुपये और गीता देवी पर 55,476 रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं, एराजी इस्माइलपुर निवासी कमला यादव पर 48,059 रुपये तथा नरसिंहपुर निवासी सुरेंद्र यादव पर 28,106 रुपये और अभिमन्यु यादव पर 61,311 रुपये का जुर्माना किया गया. इनमें कुछ उपभोक्ताओं पर पूर्व से बिजली बिल भी बकाया था.
Also Read : मांगों पर 9 महीने से इंतजार, रोहतास में फिर एकजुट हुए कार्यपालक सहायक, आंदोलन की रणनीति पर मंथन
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर तीनों गांवों में छापेमारी की गयी. जांच के दौरान बिजली चोरी का मामला सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी और चोरी में इस्तेमाल पीवीसी तार जब्त किया गया.
Also Read : नियोजित शिक्षकों के हक में सरकार की आनाकानी पर उठे सवाल, करगहर में संगठन ने भरी हुंकार
छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
Also Read : सासाराम में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पंखे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
