कैमूर के चैनपुर में हथियार तस्करी की तैयारी का खुलासा, देसी कट्टा व राइफल के बैरल समेत तीन कारतूस बरामद

Kaimur News : कैमूर के चैनपुर में पुलिस ने एक बड़ी हथियार तस्करी की कोशिश को नाकाम किया है. एक वैल्डिंग दुकान से देसी कट्टा, राइफल के बैरल, और बड़ी संख्या में कारतूस बरामद हुए हैं. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Kaimur News : चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार स्थित कस्बा मुहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार और कारतूस की कथित तस्करी के प्रयास का खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने देसी कट्टा और राइफल के बैरल, जिंदा कारतूस समेत हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

वैल्डिंग दुकान से हथियार तस्करी की मिली थी सूचना

गिरफ्तार आरोपित की पहचान कस्बा मुहल्ला निवासी शेख कलीम के पुत्र मोहम्मद असगर अली के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि असगर अली अपनी वैल्डिंग दुकान से चोरी-छिपे अवैध तरीके से हथियार और कारतूस की तस्करी करने की फिराक में है. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष और डीआईयू की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल छापेमारी की गयी.

पुलिस को देखते ही दुकान से भागने लगा आरोपित

पुलिस टीम जैसे ही असगर अली की दुकान के समीप पहुंची, वह दुकान से निकलकर भागने लगा. उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस टीम ने उसकी दुकान की तलाशी ली.

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, तलाशी के दौरान देसी कट्टा के दो बैरल, 12 बोर राइफल का एक बैरल, किंग पावर टूल्स कंपनी की ड्रिल मशीन, कटर मशीन और हथौड़ी बरामद की गयी. दुकान से बजाज कंपनी की डिस्कवर बाइक भी जब्त की गयी.

Also Read : केसठ ग्रामीण बैंक में तीन दिन बाद उमड़ी ग्राहकों की भीड़, पर्व-त्योहार के मौसम में बढ़ी परेशानी

मकान से 20 जिंदा कारतूस और खोखे बरामद

इसके बाद पुलिस टीम ने असगर अली के एक तल्ला पक्के मकान की तलाशी ली. तलाशी के दौरान वहां से पीतल के 20 जिंदा कारतूस, 12 बोर के पांच जिंदा कारतूस और 12 बोर के तीन खोखे बरामद किए गए.

Also Read : बक्सर के केसठ में 15 सितंबर से अर्धवार्षिक परीक्षा, 27 विद्यालयों के विद्यार्थी होंगे शामिल

आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी

थानाध्यक्ष ने बताया कि हथियार बनाने के उपकरण और जिंदा कारतूस बरामद होने के बाद आरोपित को गिरफ्तार किया गया. उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मेडिकल जांच के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Also Read : केसठ ग्रामीण बैंक में तीन दिन बाद उमड़ी ग्राहकों की भीड़, पर्व-त्योहार के मौसम में बढ़ी परेशानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रविशंकर सिंह

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >