कैमूर: भगवानपुर में शराब के खिलाफ अभियान, तीन महिला समेत सात गिरफ्तार, महुआ शराब और उपकरण जब्त

भगवानपुर पुलिस ने छापेमारी कर अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में शराब और उपकरण जब्त किए गए।

Kaimur News : कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए तीन महिला धंधेबाजों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान करीब छह लीटर देशी महुआ शराब बरामद की गई, बड़ी मात्रा में महुआ जावा (अर्धनिर्मित शराब) नष्ट किया गया तथा शराब बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए.

महुआ जावा नष्ट, तीन महिला धंधेबाज गिरफ्तार

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पहड़ियां गांव में छापेमारी की गई. यहां कुछ घरों में महुआ शराब तैयार करने के लिए महुआ जावा छिपाकर रखा गया था. पुलिस ने मौके पर ही अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त कर लिए. इस मामले में धर्मशीला देवी, चंद्रावती देवी और संगीता देवी को गिरफ्तार किया गया.

दो जगहों से छह लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद

पुलिस ने पहड़ियां गांव निवासी सुदर्शन बिंद को उसके घर से 3.7 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया. इसके बाद गोबरछ गांव के एक गोशाला में छापेमारी कर करीब 2.25 लीटर महुआ शराब बरामद की गई. इस मामले में रामसूरत सिंह को गिरफ्तार किया गया.

नशे में हंगामा कर रहे दो लोग भी गिरफ्तार

गश्ती के दौरान पुलिस ने रामगढ़ गांव निवासी अजय कुमार और मोहनपुर गांव निवासी मनजीत कुमार को अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, मनजीत कुमार पर ट्रक रुकवाकर उस पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ने का भी आरोप है. घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है.

सभी आरोपित भेजे गए न्यायिक हिरासत में

थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और सेवन के खिलाफ पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >