अधौरा वनवासी सेवा केंद्र का मनाया गया दूसरा वार्षिकोत्सव

प्रखंड अंतर्गत वनवासी सेवा केंद्र के सभागार कक्ष में समग्र शिक्षा, राष्ट्र निर्माण व सांस्कृतिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया.

छात्राओं की प्रस्तुति ने सामाजिक व राष्ट्रीय मूल्यों का दिया संदेश अधौरा. प्रखंड अंतर्गत वनवासी सेवा केंद्र के सभागार कक्ष में समग्र शिक्षा, राष्ट्र निर्माण व सांस्कृतिक मूल्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दूसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर सार्थक कार्यक्रमों की एक शृंखला के माध्यम से समग्र शिक्षा व राष्ट्र निर्माण के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वच्छ भारत नृत्य नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से भावनात्मक बुद्धिमत्ता सहित प्रमुख राष्ट्रीय व सामाजिक विषयों पर विशेष जोर दिया गया. प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया. इस अवसर पर संस्थापक डॉ सीमा राय आचार्य ने शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को रेखांकित करते हुए कहा कि अधौरा प्रखंड क्षेत्र के उत्थान के लिए शिक्षा ही एकमात्र प्रकाश है. उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा के माध्यम से ही समाज को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है. कार्यक्रम में वनवासी सेवा केंद्र के अध्यक्ष डॉ सदानंद राय, सचिव अवधेश कुमार शर्मा, वरीय वैज्ञानिक अमित कुमार सिंह सहित काफी संख्या में अभिभावक व आम जनता मौजूद रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >