रामगढ़ में बिहार सरकार के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद का जोरदार स्वागत: वैश्य समाज ने दुर्गा चौक पर पहनाई फूल-माला, मंदिर में की पूजा

रामगढ़ में बिहार के मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद का वैश्य समाज ने भव्य स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने मंदिर में पूजा की और समाज के लोगों से संवाद किया.

Kaimur News: जिले के रामगढ़ बाजार स्थित दुर्गा चौक पर शनिवार की देर शाम वैश्य समाज की मजबूत एकजुटता और सामाजिक सक्रियता देखने को मिली. जिला मुख्यालय की ओर सड़क मार्ग से जा रहे बिहार सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद का स्थानीय वैश्य समाज के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं ने भव्य स्वागत किया. चौक पर मंत्री का काफिला रुकते ही लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया. इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने मंत्री के समक्ष समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे रखे और उन पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया.

मां दुर्गा मंदिर में मत्था टेक मंत्री ने लिया आशीर्वाद

स्वागत समारोह के पश्चात मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने दुर्गा चौक स्थित ऐतिहासिक मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि के लिए माता का आशीर्वाद लिया. दर्शन-पूजन के उपरांत मंदिर परिसर में ही उन्होंने वैश्य समाज के लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित किया और उनकी स्थानीय समस्याओं व सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना. समाज के वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि आपसी एकता, भाईचारे और सहयोग के बल पर ही समाज के अधिकारों और हितों की रक्षा संभव है.

समाज के हितों और एकता को लेकर हुआ विमर्श

मंत्री ने उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया कि सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने समाज के लोगों से सामाजिक सद्भाव बनाए रखने और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. इस दौरान स्थानीय व्यापारियों और युवाओं ने बाजार क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया.

स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से रहे उपस्थित

इस मौके पर वैश्य समाज तैलिक युवा के जिला उपाध्यक्ष बेचन गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल, संयोजक नंदू साह, विजय चौरसिया, सोनू गुप्ता, मैनेजर साह, राजेश चौरसिया, विक्की गुप्ता, काशीनाथ साह, बबलू जायसवाल, संदीप जायसवाल, मुन्ना जायसवाल, मुन्ना साह, लालू गुप्ता, रौशन गुप्ता, साधू गुप्ता और संजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के गणमान्य नागरिक और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Also Read: रामगढ़ की NCC कैडेट सुहानी यादव ने राष्ट्रीय कैंप में बढ़ाया मान, थल सैनिक कैंप में किया शानदार प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय जायसवाल

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >